What items are prohibited at the Ujjain Mahakal Temple?

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित प्रमुख ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य परिसर के साथ साथ दर्शन के अन्य क्षेत्रों में भी मोबाइल फोन, कैमरे, बड़े बैग, चमड़े की वस्तुएं, तंबाकू ले जाना मना है और भड़काऊ या अनुचित कपड़े को पहनना भी प्रतिबंधित है। ज्यादातर प्रतिबंधित वस्तुओं को रखने के लिए मंदिर के प्रवेश द्वारों के बाहर मुफ्त लॉकर और क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध है।

प्रतिबंधित वस्तुएं और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान
स्मार्ट मोबाइल फोन: जैसा की पहले भी बताया है की मंदिर परिसर, दर्शन कतारों और भस्म आरती के दौरान मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है उसका कारण सुरक्षा के साथ साथ भीड़ का बढ़ना भी है, लोग मोबाइल होने से पिक्टर लेने लगते है जिससे एक ही स्थान पर भीड़ बढ़ने की सम्भवना हो जाती है ।

kaal sarp dosh
Why Devotees Perform Kaal Sarp Dosh Puja, Kumbh Vivah and Mangal Dosh Puja in Ujjain

साथ ही प्रातः कालीन भस्म आरती के समय फोन का इस्तेमाल या वीडियो बनाना सख्त मना है; पकड़े जाने पर फोन जब्त किया जा सकता है या जुर्माना लग सकता है या फिर शायद दोनों ही ।

कैमरे, ट्राइपॉड और सेल्फी स्टिक: जब कैमरा ही मना है तो ये भी प्रतिबंधित है, फिर भी स्पस्ट करना सही रहता है की मुख्य मंदिर या गर्भगृह वाले क्षेत्रों में कैमरे, ट्राइपॉड और सेल्फी स्टिक ले जाने की अनुमति नहीं है।
स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक की-फॉब (electronic key fobs): सुरक्षा जांच बिंदुओं पर और भस्म आरती के दौरान इन्हें ले जाने पर रोक हो सकती है या मनाही की जा सकती है।
बड़े बैग, बैकपैक और सामान: मंदिर में प्रवेश करने से पहले इन्हें क्लॉक रूम या लॉकर में रखना अनिवार्य है, कारण दो ही है सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण ।
चमड़े की वस्तुएं: मंदिर एक पवित्र स्थल है इसलिए चमड़े की बेल्ट, वॉलेट और बैग मंदिर के अंदर ले जाना मना है।
तंबाकू और नशीले पदार्थ: मंदिर परिसर के अंदर इन पर पूरी तरह प्रतिबंध है, क्युकी नशे के आदि व्यक्ति गंदगी जरूर फैलाएंगे ।

फोटोग्राफी और वीडियो पर प्रतिबंध
मुख्य क्षेत्रों में फोटो या वीडियो लेना मना है: जैसा की पहले ही स्पस्ट कर दिया गया है की मंदिर के मुख्य भवन, दर्शन कतारों, नंदी हॉल और गर्भगृह के आसपास वीडियो बनाने या फोटो खींचने पर रोक है, इसका मुख्य कारण सुरक्षा एवं भीड़ नियत्रण है ।
बाहरी क्षेत्रों में फोटो की अनुमति: आप फोटो केवल बाहरी प्रांगण या मुख्य मंदिर के बाहर तय किए गए गलियारों में ही लिए जा सकते हैं, क्युकी अंदर ।

ड्रेस कोड (कपड़ों) से जुड़े नियम
जूते-चप्पल: मंदिर के अंदर इन्हें ले जाना मना है, ये बात तो वैसे सभी मंदिरो के लिए है ।
पहनावा : शॉर्ट्स, स्लीवलेस टॉप या भड़काऊ कपड़े यानि जिनमे शरीर का एक नियत सीमा से अधिक भाग अकारण ही दीखता हो ऐसे कपडे पहनने से बचें; शालीन कपड़े पहनकर आना श्रदालुओ से अपेक्षित है।
गर्भगृह और भस्म आरती: गर्भगृह से जुड़े अनुष्ठानों के लिए कैजुअल या पश्चिमी कपड़े पहनना मना है। नियम के अनुसार, पुरुषों को आमतौर पर धोती/सोला और महिलाओं को साड़ी या पारंपरिक वस्त्र पहनने होते हैं।

ये नियम कोई अति विशेष नहीं है, क्युकी ये सभी मंदिरो के बारे लगभग एकसमान ही है, हमने ये सभी बाते इसलिए बतायी है ताकि आप जब पूजा के लिए उज्जैन में आये और मंदिर में दर्शन के लिए जाए तो आपको परेशानी न, हमारे गुरु से आप kaal sarp dosh puja ujjain, mangal dosh puja ujjain, kaal sarp dosh nivaran puja ujjain, mangal bhat puja ujjain, pitra dosh puja ujjain, mangalnath mandir puja ujjain, pitra dosh nivaran puja ujjian and angarak dosh puja ujjain के लिए संपर्क करें

Add a Comment

Your email address will not be published.